रायपुर. प्रदेश में कोरोना के 6 और नए मरीज मिले हैं. इनमें 4 बिलासपुर और 2 मुंगेली जिले से हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है. इससे पहले 11 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी इस तरह आज कुल 17 नए मरीज सामने आए हैं. बता दें कि अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 132 हो गई है. जिनमें 59 स्वस्थ हो चुके हैं.
http://बर्थ डे का जश्न मनाते कार में मिले 7 युवक, मामला दर्ज
सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता की घोषणा
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेमेतरा जिले में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस घटना में मृतक 3 लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने को कहा है वहीं इस घटना में घायल श्रमिकों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. उल्लेखनीय है कि प्रवासी श्रमिकों को लेकर पुणे से बिलासपुर होते झारखण्ड सीमा के लिए रवाना हुई बस आज सुबह रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में ग्राम टेमरी के पास एक ट्रेलर से आमने-सामने की टकरा गई. इस सड़क हादसे में बस के चालक और दो श्रमिकों सहित 3 लोगों की मृत्यु हो गई है.
http://दुल्हन निकली कोरोना पॉजिटिव, दूल्हे समेत 32 क्वॉरंटाइन
आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
महासमुंद. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक व्यक्तियों के परिवारजनों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है. इनमें बागबाहरा विकासखंड के ग्राम सुअरमार निवासी निखिल बंजारे की मृत्यु 17 जून 2019 को पानी में डूबने से होने पर उनके पिता शिव प्रसाद बंजारे को एवं ग्राम भलेसर (बागबाहरा) निवासी तुषार चन्द्राकर की मृत्यु 01 अप्रैल 2019 को पानी में डूबने से होने पर उनके पिता रोहित कुमार चन्द्राकर को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है.
#COVID19 #UpDate
जिला बिलासपुर में 2 एवं जिला मुंगेली में 2 धनात्मक मरीज़ों की पहचान की गई है, जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इस तरह राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 73 सक्रिय मरीज़ हैं।#ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks— Health Department CG (@HealthCgGov) May 21, 2020
#COVID19 #UpDate
जिला बिलासपुर में 2 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई है, जिनकी भर्ती की प्रक्रिया बिलासपुर कोविड अस्पताल में जारी है। इस तरह राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 69 सक्रिय मरीज़ हैं।#ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks— Health Department CG (@HealthCgGov) May 21, 2020







