रायपुर. प्रदेश में कोरोना के 6 और नए मरीज मिले हैं. इनमें जांजगीर-चांपा से 5 और सरगुजा से 1 मरीज शामिल हैं. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. रविवार को प्रदेश में अब तक के सर्वाधिक 25 नए मरीज सामने आए हैं. इन 6 नए मरीजों के साथ प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है. बिलासपुर आईजी दीपांशु काबरा ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 17 नए मरीज मिले, अब 27 एक्टिव केस
रेस्टोरेंट, होटल बार और क्लब अब 31 मई तक रहेंगे बंद
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राज्य के सभी रेस्टोरेंट, होटल बारों और सभी एफ.एल. 4/4 क्लब को आगामी 31 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. वाणिज्यिक कर (आबकारी विभाग) द्वारा पूर्व में 17 मई तक रेस्टोरेंट, होटल बार और क्लब को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था. इस अवधि को बढ़ाकर अब 31 मई तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. राज्य शासन द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.
http://देश में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद
6 और कोरोना पॉजिटिव मरीज आए सामने
जांजगीर से पांच और एक सरगुजा से
एक ही दिन में 25 नए मरीज आज आए सामने
एक्टिव मरीजों की संख्या 33 @tamradhwajsahu0 @SarojPandeyBJP @TS_SinghDeo
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) May 17, 2020







