कसडोल. बलौदाबाजार वनमंडल के उप वनमण्डल कसडोल के वन परिक्षेत्र अर्जुनी के जंगल से वन्यप्राणी जंगली सुअर का शिकार मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार डीएफओ आलोक तिवारी, एसडीओ वन उदयसिंह ठाकुर के निर्देश पर वन अमला ने सर्चिंग के दौरान ग्राम खोसड़ा की ओर आ रहे 2 मोटर साइकिल में सवार लोगों को रोका तो वे तेज गति से भगाने लगे. वनकर्मियों ने संदेह होने पर उक्त दोनों बाइक का पीछा किया. एक व्यक्ति जो ग्राम खोसड़ा का था उसे उतार कर भागने लगे. पीछे से आ रहे वनकर्मियों ने उसे तुरंत दबोच लिया. जिसके पास से जंगली सुअर का ताजा मांस जब्त किया गया.
http://पिकअप में अनानास के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, 3 गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी मेलाराम पिता बेदराम बरिहा ने जंगली सुअर शिकार करने की बात स्वीकार करते हुए अन्य 5 लोगों का शामिल होना बताया. निशानदेही पर ग्राम बरेली पहुंचकर शेष 5 मोहित कुमार पटेल (27), रोहित कुमार पटेल (27), रामकृष्ण (34), गोविंदा साहू (30), सोनाराम (33) को भी गिरफ्तार किया गया. आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है. उनकी निशानदेही पर जंगली सुअर का अवशेष और शिकार हेतु प्रयुक्त दोनों बाइक जब्त कर वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई में रेंजर अर्जुनी टीआर वर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, तृप्ति जायसवाल, सुशील पैकरा, चन्द्रभुवन मनहरे, नरोत्तम पैकरा, राजेश्वर वर्मा का योगदान रहा.
http://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का भाव







