আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिकअप में अनानास के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, 3 गिरफ्तार

Published on: July 28, 2020
---Advertisement---

बागबाहरा. पुलिस ने 100 किलो गांजे के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 20 बी नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान सोमवार देर शाम पुलिस एनएच 353 में पिथौरा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान उन्होंने महेंद्रा पिकअप पीबी 10 जीडब्लू 5754 को रोका और पूछताछ की आरोपियों ने बताया कि वे ओड़िशा से अनानास फल लेकर जा रहे हैं. पुलिस ने जब पिकअप की तलाशी ली तो अनानास के नीचे चार बोरी में लगभग 100 किलो गांजा पाया.

पुलिस की पूछताछ में लुधियाना पंजाब निवासी चंद्रशेखर श्रीवास्तव (42), पंकज चौबे (25) एवं संदीप पांडे (25) ने बताया कि वे ओड़िशा से पंजाब जा रहे थे. पुलिस ने इनके पास से तीन नग मोबाइल, 4250 रुपए नकदी भी जब्त की. उपरोक्त कार्रवाई एसपी के मार्गदर्शन, एएसपी मेघा टेंभूरकर और एसडीओपी लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक श्रवण कुमार, आरक्षक एकलव्य बैस, शंकर ठाकुर, चालक आरक्षक भूपेंद्र चंद्राकर ने की.

http://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का भाव

सोरमसिंघी में जुआ खेलते 6 पकड़ाए

खल्लारी. पुलिस ने सोरमसिंघी मंडी चबूतरा में जुआ खेलते 6 लोगों को पकड़ा. आरोपियों से 52 पत्ती ताश एवं नकदी 4650 रुपए, 5 मोबाइल, 2 मोटर साइकिल, 8 साइकिल जुमला रकम 45650 रुपए जब्त किया गया. आरोपियों ने अपना नाम ग्राम सिंघी निवासी जीवनलाल साहू, शिवकुमार साहू, पुनीत राम साहू, परसराम निषाद, शीतल प्रसाद साहू बताया. आरोपियों के विरूद्ध धारा 188, 269, 270 भादवि, धारा -3 छग महामारी नियंत्रण अधिनियम एवं धारा-13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपा केंवट, प्रधान आरक्षक राजेश मिश्रा, वेद प्रकाश यादव, आरक्षक मनोज चंद्राकर, दुर्गा प्रसाद मोहंती, लोकेश चंद्राकर, केके साहू, दिलीप सेठ, लेखराज पटेल, चालक आरक्षक अरविंदर सिंह होरा, महिला आरक्षक दुर्गा भोईसर का योगदान रहा.

http://मशहूर अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now