আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महासमुंद में 57 और बलौदाबाजार में 35 नए कोरोना मरीज मिले

Published on: September 13, 2020
---Advertisement---

महासमुंद/बलौदाबाजार. महासमुंद जिले में रविवार को 57 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 61 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. इसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1399 हो गई है. जिनमें से 714 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 664 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 24, सरायपाली से 18, बागबाहरा से 11, बसना से 4 हैं.इसी तरह बलौदाबाजार जिले में कोरोना संक्रमण से 53 मरीज़ों को आज निजात मिल गई. उन्हें कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेंटर और होम आइसोलेशन से छुट्टी मिल गई. वहीं 35 नए मरीज़ों की पहचान की गई है.

http://सरपंच संघ चुनाव के दौरान फिर उड़ी सोशल डिस्टेंस संबंधी निर्देश की धज्जियां



इसके साथ ही जिले में आज तक कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 1,695 तक पहुंच गई है. इनमें से 930 का इलाज़ हो चुका है. अब केवल 744 मरीज़ बचे हैं, जिनका कोविड अस्पताल सहित विकासखण्ड स्तर पर निर्मित कोविड केयर सेन्टरों में उपचार चल रहा है. जिले में कल रात का 1 और आज के 2 मिला कर 3 मौत दर्ज की गई. कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से वे पीड़ित थे. मौत का आंकड़ा जिले में अब 21 हो गया है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आज मिले मरीज़ों में सिमगा से 13, बलौदाबाजार से 10, बिलाईगढ़ से 6, भाटापारा से 3 और पलारी से 2 मरीज़ शामिल हैं. सभी की अस्पताल में भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

http://जिस्मफरोशी करने वाली 6 महिला समेत एक ग्राहक गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now