पिथौरा. कोरोना महामारी के दहशत भरे माहौल में आज एक बार पुनः सरपंच संघ के चुनाव के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के सरकारी निर्देश की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखी. चुनाव कार्य नगर के सांस्कृतिक भवन में सम्पन्न हुआ. इस चुनाव में ठाकुरदिया कला के सरपंच विद्याधर पटेल निर्विरोध अध्यक्ष बनाए गए. ज्ञात हो कि इसके पूर्व सराईपाली विधायक भी कांग्रेस प्रवेश हेतु आयोजित एक भीड़ भरे कार्यक्रम में गए थे. बाद से सराईपाली में लगातार कोरोना के मरीज भारी संख्या में निकल रहे हैं.
रविवार को स्थानीय सांस्कृतिक भवन में सरपंच संघ का चुनाव भारी भीड़ एवं गहमा-गहमी के बीच सम्पन्न हुआ. इसमें अध्यक्ष पद हेतु विद्याधर पटेल (ग्राम पंचायत ठाकुरदिया), उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता शैलेंद्र डड़सेना (ग्राम पंचायत भिथीडीह), श्रीमती रीना तांडी, घनश्याम, रितेश साहू जिला प्रतिनिधि, सादराम पटेल (ग्राम पंचायत गोड़बहल), सचिव राजेश साहू, कोषाध्यक्ष श्रीमती लक्की पटेल निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए. चुनाव अधिकारी दिनेश दीक्षित एवं रेशम भारतीय थे.
http://जिस्मफरोशी करने वाली 6 महिला समेत एक ग्राहक गिरफ्तार
सोशल डिस्टेन्स का पालन नहीं
सरपंच संघ निर्वाचन के पश्चात जारी चित्र से भी यह स्पष्ट है कि संघ द्वारा कोरोना इफेक्ट के कारण सामाजिक दूरी का पालन कड़ाई से करने के निर्देश दिए हैं बावजूद सैकड़ों की भीड़ हो जाने के कारण शासकीय नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है वह भी सामाजिक दूरी बनाने दी गई जिम्मेदारी के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा.
http://मुख्यमंत्री भूपेश ने ‘कोरोना विजय रथ’ को ध्वज दिखाकर किया रवाना
‘छोटे रफी’ की आवाज के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, शेयर किया VIDEO https://t.co/rdJQDd7fO8
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 13, 2020







