नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 लाख के पार पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 55,079 नए मामले सामने आए हैं और 779 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,38,871 हो गई है. जिनमें से 5,45,318 सक्रिय मामले हैं. वहीं 10,57,806 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 35,747 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 64.54 फीसदी हो गया है जबकि इस बीमारी से मृत्यु दर घटकर 2.18 प्रतिशत हो गई है.
http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक 30 जुलाई तक COVID19 के कुल 1,88,32,970 सैंपलों की टेस्टिंग हो चुकी है, जिसमें 6,42,588 सैंपलों का टेस्ट गुरूवार को किया गया. दुनिया में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो रही है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक संक्रमितों की संख्या 1.70 करोड़ पार कर गई है और 6.64 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. भारत दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर है. अमेरिका अभी भी नंबर 1 पर है जहां कोरोना मरीजों की संख्या 4,634,966 है. ब्राजील दूसरे नंबर पर है जहां मरीजों की संख्या 2,613,789 है.
http://हार्दिक पंड्या बने पिता, नताशा स्तांकोविक ने दिया बेटे को जन्म









