रायपुर. प्रदेश में कोरोना के 54 और नए मरीज मिले हैं. इनमें 27 मुंगेली, 11 बेमेतरा, 6 बालोद, 4 कांकेर, बिलासपुर और जशपुर 2-2, बलरामपुर और सूरजपुर जिले से 1-1 हैं. इससे पहले 12 राजनांदगांव, 2 बेमेतरा जिले से मरीज सामने आए थे. इस तरह मंगलवार को 68 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. वहीं सात मरीजों को आज डिस्चार्ज किया गया है. इनमें 5 बालोद, 1-1 बलौदाबाजार और कोरबा जिले से हैं. प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 281 हो गई है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि प्रदेश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 360 हो गई है. इनमें 79 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.
http://क्वारंटाइन सेंटर में प्रसव पीड़ा से कराहती रहीं महिला, मितानिन को जाने से रोका
भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन
रायपुर. राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है. गृह विभाग द्वारा आज मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार हिमांशु गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) के प्रभार से मुक्त करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है. डॉ. आनंद छाबड़ा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) पुलिस मुख्यालय रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
http://रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी, 95 कंटेनमेंट जोन भी घोषित
दो नल-जल योजनाओं के लिए 1.15 करोड़ रूपए स्वीकृत
रायपुर. राज्य सरकार के लोग स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा दो नल-जल योजनाओं के लिए एक करोड़ 15 लाख चार हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है. यह स्वीकृति नाबार्ड पोषित मद से दी गई है. इनमें रायगढ़ जिले के ग्राम रेगड़ा में नल-जल प्रदाय योजना के लिए 59 लाख 13 हजार रुपए और सूरजपुर जिले में प्रेम नगर विकासखंड के ग्राम शिवपुर में सोलर आधरित नल-जल प्रदाय योजना के लिए 55 लाख 91 हजार रुपए शामिल है.
आज कुल 68 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 281 हैं। @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/iuY1EFpLk3
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 26, 2020







