नई दिल्ली. 10 सितंबर को फ्रांस से आए 5 राफेल विमान एयरफोर्स में शामिल किए जाएंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में हरियाणा के अंबाला एयरबेस में कार्यक्रम होगा. फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले को चीफ गेस्ट के तौर पर आने का न्योता दिया जाएगा. रक्षा मंत्रालयों के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि यह समारोह रूस से रक्षा मंत्री की वापसी के बाद आयोजित किया जाएगा. बता दें कि पहले पांच राफेल विमान 29 जुलाई को फ्रांस से भारत आए थे और भारतीय वायु सेना ने कहा था कि विमानों को औपचारिक समारोह के बाद शामिल किया जाएगा.
http://घरों में गणपति विराजित कर सार्वजनिक उत्सव के सूनेपन को दूर करने का प्रयास
पहली किश्त में भारत को फ्रांस से पांच राफेल विमान मिला है, जिसमें तीन सिंगल सीटर और दो डबल सीटर हैं. वायु सेना फ्रांस से आने के तुरंत बाद विमानों पर कड़ी ट्रेनिंग कर रही है. अभ्यास के दौरान राफेल ने लद्दाख क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उड़ान भरी. विमान को हवा और जमीन दोनों जगहों पर अपने टारगेट को तबाह करने के लिए घातक Meteor, MICA, SCALP और हैमर मिसाइलों से लैस किया गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने मुहर्रम जुलूस निकालने की इजाजत देने से किया इनकार









