আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कंझावला कांड के 5 नहीं 7 आरोपी, पुलिस ने बताई जांच से जुड़ी हर बात

Published on: January 5, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. कंझावला कांड को लेकर गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केस से जुड़ी अहम जानकारी दी. दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि अभी तक मर्डर का केस नहीं बन रहा है, क्योंकि मर्डर के लिए मोटिव चाहिए होता है और अभी तक की जांच में कोई मोटिव सामने नहीं आया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस की 18 टीमें काम कर रही हैं. सागर हुड्डा ने बताया कि पांच आरोपी कस्टडी में हैं और उनके बयानों के आधार पर जो क्लू मिल रहे हैं उसको लेकर जांच की जा रही है. आरोपियों के बयानों में काफी चीजें अलग मिली हैं. अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी और सीडीआर के आधार पर ये पता चला है कि दो लोग और थे. दीपक ने खुद को ड्राइवर बताया था, लेकिन गाड़ी अमित ड्राइव कर रहा था.

https://कोरोना की नई लहर की आशंका, WHO ने किया आगाह

दो लोग और इनवॉल्व थे. ये इनकी सहयोगी थे और उनको भी मामले में आरोपी बनाया गया है. उन्होंने कहा कि हमारी टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई चीज नहीं जो यौन उत्पीड़न को इंडीकेट करती हो. उन्होंने ये भी कहा कि हमारे पास जो आरोपी हैं उनको दोबारा से कस्टडी में लेने के लिए पेश करेंगे. वहीं दो और आरोपी हैं जिनको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. इनका नाम आशुतोष और अंकुश खन्ना है. जल्द ही केस में चार्जशीट दायर की जाएगी सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि निधि इस मामले में अहम गवाह है और हमने 164 के बयान दर्ज करवाए हैं.

https://कार की लेफ्ट फ्रंट व्हील में फंस गई​​ थी अंजलि, सामने आई FSL रिपोर्ट

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now