रायपुर. छत्तीसगढ़ में शनिवार देर रात कोरोना के सात नए मामले सामने आने के बाद रविवार को 5 और नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. कटघोरा में 4 और बिलासपुर में 1 नया संक्रमित मरीज मिला है. इनमें चार पुरूष और एक महिला है. प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित की संख्या 30 पहुंच गई है, हालांकि इनमें से 10 ठीक हो चुके हैं. फिलहाल अब 20 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि कटघोरा में सामने आए नए केस में सभी एक ही मोहल्ले के हैं. कोरबा कलेक्टर ने चारों मरीजों की पुष्टि की है. वहीं बिलासपुर में कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला 5 मार्च को मक्का से लौटी थीं और उन्हें होम क्वॉरंटाइन पर रखा गया था. स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आई है.
http://VIDEO : उर्वशी रौतेला का नया गाना ‘कंगना विलायती’ रिलीज
मुख्यमंत्री ने गुरू तेगबहादुर की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिख धर्म के नवें गुरू श्री तेग बहादुर साहब की जयंती 12 अप्रैल पर उन्हें नमन किया है. श्री बघेल ने कहा है कि सत्य और धर्म के लिए तेग बहादुर साहब ने अपना सर्वाच्च बलिदान दिया. मानवीय मूल्यों के लिए उनके द्वारा स्थापित सिद्धांत और आदर्श हमें सदा राह दिखाते रहेंगे.
http://13 हाथियों का दल कर रहा विचरण, गांव वालों में दहशत







