আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

व्यवसायी के घर डकैती की नीयत से पहुंचे 5 नकाबपोश गिरफ्तार

Published on: November 7, 2020
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

महासमुंद/पिथौरा. पिथौरा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने थोक सब्जी व्यवसायी के घर डकैती करने की नीयत से पहुंचे 5 लोगों को धर दबोचा. आरोपियों के पास से 1 नग 9mm पिस्टल, 2 नग जिन्दा कारतूस, 1 नग नकली रिवाल्वर व भारी मात्रा में चाकू-छुरी, डंडा, राड बरामद की गई है. पुलिस ने बताया कि गुरूवार रात पुलिस अधीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सिल्वर कलर स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक TS 09UC7918 पिथौरा में गुरूद्वारा के पास मेन रोड किनारे संदिग्ध हालत में खड़ी है तथा कार में चार-पांच व्यक्ति बैठे हैं, नकाब बांधे हुए हैं. उक्त सूचना को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए पिथौरा पुलिस को यथाशीघ्र तस्दीक करने निर्देशित किया. पिथौरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर, घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को चेक कर वाहन में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ की.

http://मिलिंद सोमन के खिलाफ FIR, गोवा बीच पर किया था न्यूड फोटोशूट


कार में सवार बंशीराम उर्फ करन पिता तेजराम खरखाटे (23) मोहंजरी वार्ड 19 थाना लांजी जिला बालाघाट मप्र, ऋषभ सिंह पिता दिनेश सिंह (25) पावर हाउस जलेबी चौक भिलाई, गुफरान अली पिता किसमत अली (20) पावर हाउस जलेबी चौक भिलाई निवासी होना बताए तथा अपनी उपस्थिति का सही-सही जवाब नहीं दिए. जिससे उन्हे थाने लाकर टीम ने बारिकी से पूछताछ की. पूछताछ में अंततः आरोपी टिक नहीं सके. बंशीराम ने बोरियाकला रायपुर निवासी गुरूतेज सिंह द्वारा पिथौरा के थोक सब्जी व्यवसायी बहुर सिंह सिन्हा के घर करोड़ों रुपए नगदी की सूचना पर व्यवसायी के घर डकैती करने की नीयत से पिथौरा आना बताया तथा उक्त व्यवसायी के घर करोड़ों रुपए नगदी होने की जानकारी गोपाल सिन्हा पिता जगतराम सिन्हा (52) अट्ठारागुडी पिथौरा एवं नमन साहू पिता हरिलाल साहू (47) कलमीदादर थाना तेन्दूकोना महासमुंद हाल हाउसिंग बोर्ड बोरियाकला रायपुर थाना भुजगहन जिला रायपुर द्वारा दिया जाना बताया. बंशीराम उर्फ करन सिंह की निशानदेही पर नमन साहू, गोपाल सिन्हा को टीम ने पकड़ लिया. गोपाल सिन्हा ने नमन साहू को सब्जी व्यवसायी बहुर सिंग सिन्हा के घर करोड़ों रुपए नगदी होने की जानकारी देना बताकर नमन साहू को सब्जी व्यवसायी के घर डकैती डालने, साथी तैयार करने बताया. नमन साहू, सब्जी व्यवसायी बहुर सिंह सिन्हा के घर डकैती डालने गुरूतेज सिंह को व्यक्ति तैयार करने कहा. गुरूतेज ने सब्जी व्यवसायी बहुर सिन्हा के घर डकैती डालने ऋषभ सिंह, गुफरान अली, बंशीराम उर्फ करन को तैयार करना बताया तथा गुरूतेज सिंह ने ट्रिपी कार

http://LG के तीन नए स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च, कीमत 9,490 रुपए से शुरू


प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी से एक स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक TS 09UC7918 किराए कर 5 नवंबर के तीन दिन पूर्व सब्जी व्यापारी के घर बंशीराम उर्फ करन, ऋषभ सिंह, गुरूतेज सिंह को गोपाल सिन्हा ने पिथौरा बुलाकर सब्जी व्यवसायी बहुर सिंह का घर दिखाना, रेकी करना बताया तथा सभी एक साथ मिलकर बहुर सिंह सिन्हा के घर डकैती डालने की योजना तैयार करना बताया. गोपाल सिंह सिन्हा सब्जी व्यवसायी बहुर सिंह सिन्हा का साला है जो रिश्तेदार होने की वजह से बहुर सिंह सिन्हा के बारे में अंदरुनी जानकारी रखता था. आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल 9 mm एवं 2 नग जिन्दा कारतूस, एक स्वीफ्ट डिजायर कार, 4 नग चाकू, 2 नग बांस का डंडा, 1 फोल्डिंग लोहे का राड, 1 नकली रिवाल्वर, रस्सी, जब्त किया. आरोपियों के विरूद्ध धारा 399, 402 ताहि एवं 25 आर्म्स एक्ट कायम कर कार्रवाई की जा रही है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now