আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मिलिंद सोमन के खिलाफ FIR, गोवा बीच पर किया था न्यूड फोटोशूट

Published on: November 7, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्टर-मॉडल मिलिंद सोमन हाल ही में गोवा के बीच पर नेकेड होकर दौड़ते नजर आए थे. उन्होंने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी की थी. अब इसी मामले को लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है. ये तस्वीर उनकी पत्नी ने क्लिक की थी और इसके कैप्शन में मिलिंद ने लिखा- 55 एंड रनिंग. एएनआई के मुताबिक कोल्वा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मिलिंद सोमन के खिलाफ केस रजिस्टर कर लिया गया है.

http://LG के तीन नए स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च, कीमत 9,490 रुपए से शुरू



बता दें कि धारा 294 अश्लील अभिनय और गानों के लिए है और आईटी एक्ट की धारा 67 अश्लील सामग्री को इलैक्ट्रॉनिक फॉर्म में पब्लिश और शेयर करने के खिलाफ है. ये शिकायत गोवा सुरक्षा मंच द्वारा दी गई शिकायत के बाद दर्ज की गई है. बता दें कि हाल ही में मॉडल-एक्टर पूनम पांडे के खिलाफ भी गोवा में न्यूड शूट करने के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. पूनम के खिलाफ ये शिकायत सरकार के वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट द्वारा की गई शिकायत के बाद हुई थी. हालांकि पूनम पांडे को इस मामले में बेल मिल चुकी है.

http://नवापारा-राजिम की बेटी मधुमिता की पहली फिल्म ‘साक्षी’ 13 को होगी रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now