महासमुंद. जिला जेल से गुरूवार दोपहर पांच बंदी दीवार फांदकर फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक फरार हुए बंदियों में एक 363, 366, 376, एक 20(ख) एनडीपीएस एक्ट और तीन 397, 341, 25, 27 के तहत दर्ज अपराध में बंदी थे. कैदियों में से चार महासमुंद जिले के और एक गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. इनमें से चार को 2019 में और एक को 2020 में जेल लाया गया था. कैदियों के फरार होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. इधर, पुलिस ने फरार कैदियों की खोजबीन शुरू कर दी है.
http://SC ने कोरोना की तीसरी लहर पर जताई चिंता, केंद्र से पूछा- बच्चे संक्रमित हुए तो क्या करेंगे?
आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत, 4 घायल
बागबाहरा. ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम सोनदादर में आकाशीय बिजली गिरने से 1 बच्ची की मौत हो गई तथा 4 अन्य घायल हो गए. ग्रामीणों के अनुसार सुमन निराला (13) आज सुबह अपने परिजनों के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने आमगांव बांध के किनारे गई थी. मौसम खराब होने की वजह से आकाशीय बिजली गिरी और मासूम बच्ची की मौत हो गई. सुमन की माँ एवं बड़ी मम्मी सहित 2 पड़ोसियों को भी चोटें आई है.
http://महुआ शराब में होम्योपैथिक दवा मिलाकर पीने से 8 की मौत







