रायपुर. प्रदेश में गुरूवार को 478 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 195, राजनांदगांव से 54, दुर्ग से 43, रायगढ़ से 29, बिलासपुर से 26, सुकमा से 23, बलौदाबाजार से 18, बस्तर व नारायणपुर से 15-15, सरगुजा से 12, कोरिया से 7, महासमुंद व कांकेर से 6-6, गरियाबंद, कोण्डागांव व सूरजपुर से 5-5, दंतेवाड़ा से 4, जशपुर से 2, कबीरधाम, धमतरी, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, बलरामपुर, बीजापुर व अन्य राज्य से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 150 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 8 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 14030 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 4255 है. वहीं अब तक 9658 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 117 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://किशोर कुमार के गाने सुनते हुए स्विमिंग करती नजर आईं सारा, वीडियो वायरल
अब तक 765.7 मि.मी. की औसत बारिश दर्ज
महासमुंद. जिले में अब तक 765.7 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की गई है. भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 13 अगस्त 2020 को 3.1 मिमी की औसत वर्षा दर्ज की गई. जिले के तहसीलवार वर्षा में महासमुंद तहसील में 2.2 मि.मी., बागबाहरा तहसील में 7.3 मि.मी. एवं बसना तहसील में 6.0 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है.
http://पीएम आवास योजना की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत लेते प्रभारी गिरफ्तार
Today 70 new #COVID19 cases reported, total number of positive cases today is 478.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/dfqyFH3Kns
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 13, 2020
408 new #COVID19 positive cases and 6 death have been reported today. Total number of cases now at 13960 including 4187 active cases, 9658 discharged cases and 115 deaths.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/dURhSAhsVS
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 13, 2020







