আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महासमुंद में 47 और बलौदाबाजार में मिले 25 नए कोरोना मरीज

Published on: October 4, 2020
---Advertisement---

महासमुंद/बलौदाबाजार. महासमुंद जिले में रविवार को 47 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 47 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि इलाज के दौरान एक की मौत हो गई. अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2897 हो गई है. जिनमें से 794 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 2064 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 14, पिथौरा से 3, बसना से 9, बागबाहरा से 6, सरायपाली से 15 हैं. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में कोरोना के 25 नए मामलों की पुष्टि हुई है. इसे मिलाकर जिले में अब तक 3,618 पॉजिटिव मामले दर्ज हो चुके हैं.

http://राज्य में वन आधारित उद्योग को सरकार देगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री


सीएमएचओ डॉ. सोनवानी ने बताया कि रविवार को आज 198 कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए. जिसमें 25 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. इनमें बलौदाबाजार विकासखण्ड से 10,भाटापारा और कसडोल से 3-3, पलारी से 7 और सिमगा से 2 हैं. बिलाईगढ़ में आज एक भी पॉजिटिव मरीज़ नहीं मिले हैं. जिले में आज एक मौत भी रिकार्ड की गई. भाटापारा निवासी 49 वर्षीय महिला की मेकाहारा रायपुर में कल मौत हो गई. उन्हें विगत 26 सितंम्बर को मेकाहारा आईसीयू में भर्ती किया गया था. इस प्रकार जिले में कोविड से मरने वालों की संख्या 44 तक पहुंच गई है. वहीं स्वस्थ होने पर 10 मरीज़ों को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. जिले में अब तक 1,839 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं. सक्रिय मरीज़ों की संख्या 1,735 रह गई है, जिनका इलाज़ कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेण्टरों और होम आइसोलेशन में किया जा रहा है.

http://सट्टा लिखते सटोरिया रंगे हाथों गिरफ्तार, सट्टा-पट्टी और नकदी बरामद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now