আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में 46 नए कोरोना मरीज मिले, महासमुंद जिले से 12 केस

Published on: June 3, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में बुधवार को 46 कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें 22 बलौदाबाजार, 12 महासमुंद, 8 कोरिया, 1-1 बलरामपुर, कवर्धा, मुंगेली व बिलासपुर जिले से हैं. जिनकी भर्ती प्रकिया जारी है. वहीं 40 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. इनमें 17 मुंगेली, 6 कांकेर, 2 जांजगीर, 3 अंबिकापुर, 2 कोरिया, 4 बिलासपुर और 6 रायगढ़ जिले से हैं. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 468 हो गई है. प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 638 हो गई है. इनमें 170 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.

वहीं 2 की कोरोना से मौत हुई है. बता दें कि महासमुंद जिले में पाए गए 12 संक्रमितों में 9 पुरुष एवं 3 महिला हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बसना विकासखण्ड के ग्राम जलकोट से 2, बरतियाभाठा 3, कुम्हारी 1, सुखीपाली 2, सरायपाली के ग्राम तोषगांव से 2, सिरबोड़ा से 1 और महासमुंद नगरपालिका क्षेत्र से 1 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने भी इसकी पुष्टि की है.

http://शर्मनाक : गर्भवती हथिनी को खिलाया पटाखों से भरा अनानास, मौत

सेवक दीवान के जन्मदिन पर रिपोर्टर क्रांति वेब पोर्टल लॉन्च

बसना. रिपोर्टर क्रांति पाक्षिक पत्रिका के संपादक सेवक दास दीवान के जन्मदिवस पर वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में क्षेत्र की तह तक की हर सच को सरकार से लेकर जिला प्रशासन तक पहुंचाने का एक प्रयास करते हुए रिपोर्टर क्रांति के ही नाम से वेब पोर्टल का शुभारम्भ किया गया. नगर के वरिष्ठ पत्रकार भगतराम वाधवा ने रिपोर्टर क्रांति वेब पोर्टल लांच किया. इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों को रिपोर्टर क्रांति की वार्षिक डायरी भेंट की गई तथा छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का मग भेंटकर वरिष्ठ पत्रकार भगतराम वाधवा, नंदलाल मिश्रा, अनिस लाला दानी का सम्मान किया गया. इस मौके पर प्रकाश सिन्हा, रामकुमार नायक एडिटर काका खबरीलाल, नीरज अग्रवाल, कामेश बंजारा, प्रदीप दास, ख्वाज़ा इमरान, उत्तर कुमार, कौशिक, मुंशी प्रधान कांग्रेस नेता मुख्य रूप से उपस्थित थे.

http://‘शिकायत पर भुगतान सूची से फर्जी नाम हटा तो धमका रहीं रोजगार सहायिका’

फर्जीवाड़ा का आरोप, महिला रोजगार सहायक को बर्खास्त करने की मांग

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now