আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 40 नए मरीज मिले, अब 225 एक्टिव केस

Published on: May 25, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 40 नए मरीज मिले हैं. इनमें 30 मुंगेली, 3 कांकेर, 2 धमतरी, रायपुर, कोरिया, राजनांदगांव, बलरामपुर व बिलासपुर जिले से 1-1 हैं. प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 225 हो गई है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि प्रदेश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 292 हो गई है. इनमें 67 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.

http://VIDEO : दिशा पटानी ने बोल्ड अंदाज में किया डांस, टाइगर श्रॉफ ने किया ये कमेंट

फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव के लिए अलर्ट जारी

रायपुर. फसलों को नुकसान पहुचाने वाले टिड्डी दल का प्रकोप राजस्थान होते हुए महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश राज्य तक पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों देखते हुए केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र के सहायक निदेशक ने सीमावर्ती जिले के कृषि अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों को सचेत रहने कहा गया है. टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव के लिए किसानों को कीटनाशक मालाथियोन, फेनवालरेट, क्विनालफोस तथा फसलों एवं अन्य वृक्षों के लिए क्लोरोपायरीफोस, डेल्टामेथ्रिन, डिफ्लूबेनजुरान, फिप्रोनिल, लामडासाइहलोथ्रिन कीटनाशक का प्रयोग करने के सुझाव दिए गए हैं.

http://करंट प्रवाहित तार बिछाकर चीतल का शिकार, एक गिरफ्तार, 4 फरार

10 लीटर महुआ शराब जब्त

खल्लारी. पुलिस ने रविवार को ग्राम रैताल में राकेश सांवरा (27) पिता देवचरण के कब्जे से पांच-पांच लीटर के प्लास्टिक के डिब्बे में कुल 10 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 2000 रुपए जब्त की. आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. इस कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव, प्रआर अवध राम गोयल, आरक्षक रमाकांत साहू, दुर्गा प्रसाद मोहंती, मनोज चंद्राकर का विशेष योगदान रहा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now