আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कार की सीट के नीचे और डिग्गी में बनाए चेंबर से 40 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Published on: October 17, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. पटेवा पुलिस ने 40 किलो गांजा तस्करी करते दो युवकों को को पकड़ा है. ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के जिले में पदस्थ होने के बाद लगातार गांजा एवं शराब भारी मात्रा में पकड़े जा रहे हैं. अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा पुपलेश कुमार पात्रे के मार्गदर्शन में पटेवा पुलिस ने शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान सरायपाली की तरफ से रायपुर की ओर जा रही सफेद रंग की मारुति सुजुकी SX4 कार क्रमांक DL5C H 7522 को NH 53 रोड थाना के सामने पटेवा में रोककर संदेह के आधार पर तलाशी ली गई.

http://नंदकुमार बघेल के बयान से दंगा-फसाद हुआ तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?



तलाशी में कार के विभिन्न हिस्सों में गांजा के पैकेट दिखाई दिए. बाद दीपक पाल पिता सीताराम पाल (24) साकिन चितवा थाना चिरुला जिला दतिया (म.प्र.) एवं हनीसिंग तालीवाल पिता संतोष सिंग तालीवाल (31) साकिन बिल्लीचाओ थाना शाहकोट जिला जालंधर (पंजाब) से पूछताछ की. इस दौरान कार के पीछे सीट के नीचे एवं डिग्गी में बने चेम्बर में 40 पैकेटों में 40 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 4 लाख रुपए, नगदी रकम 2030 रुपए, 2 नग मोबाइल कीमती 6000 रुपए, परिवहन में प्रयुक्त वाहन मारुति सुजुकी कीमती 4 लाख रुपए जुमला कीमती 8 लाख 8 हजार 30 रुपए को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की.

http://पटवारी 4 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now