আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नंदकुमार बघेल के बयान से दंगा-फसाद हुआ तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

Published on: October 17, 2020
---Advertisement---

कोरबा. नंदकुमार बघेल के बेतुके बयानबाजी एवं समाज को तोड़ने वाले बयान पर कोरबा निवासी अधिवक्ता निखिल शर्मा ने एसपी को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने एवं मामले पर उचित कार्रवाई करने की माँग की है. अधिवक्ता निखिल शर्मा ने कहा है कि नंदकुमार बघेल द्वारा दिये गए वक्तव्य में अनाप-शनाप बयानबाजी ब्राह्मणों पर लगातार किया जा रहा है. ब्राह्मणों को नौकरी से निकाला जाए, आदिवासियों को सरकार नक्सली कहना बंद करें तथा अगले वर्ष से रावण को ना जलाकर राम को जलाया जाए, जैसा भाषण नंदकुमार बघेल द्वारा किया जा रहा है. नंदकुमार बघेल का कहना है कि भूपेश बघेल आजीवन मुख्यमंत्री बने रहेंगे जिसकी चाबी मेरे पास है.

http://पटवारी 4 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


पूर्व में भी नंदकुमार बघेल ने इस प्रकार के उटपटांग भाषण कई बार दिए हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मिडिया में जमकर वायरल हुआ लेकिन मुख्यमंत्री के पिता होने पर इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती. प्रथम एवं द्वितीय चरण के लॉकडाउन के समय भी नंदकुमार बघेल का एक स्वास्थ्य अधिकारी को धमकी देते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सोशल डिस्टेंस और नियमों का पालन करने की समझाइश स्वास्थ्य अधिकारी दे रहे थे. उस वक़्त भी नंदकुमार बघेल ने मुख्यमंत्री के पिता होने का धौंस दिखाया और यहाँ तक कहा गया कि जाओ थाने में मेरे नाम से रिपोर्ट कर दो या जहाँ शिकायत करना है कर लो कहकर धमकाया गया था.

http://छत्तीसगढ़ में भी है माँ वैष्णोदेवी का मंदिर, इस पहाड़ी पर बैठी माँ हरती हैं पीर



हद तो तब हुई जब इन्होंने रावण को ना जलाकर प्रभु श्रीराम को जलाया जाए कहकर अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया. जबकि माहौल इस वक़्त राम मंदिर के निर्माण पर क्या है इससे सभी भलीभाँति परिचित हैं और ऐसे में नंदकुमार बघेल के इस प्रकार के भाषणों से समाज में दंगा-फसाद शुरू हुआ तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था सिर्फ प्रदेश में ही नहीं बल्कि भारत देश के करोड़ों नागरिक की है. जिनके रोम-रोम में भगवान श्रीराम बसे हैं. ऐसे में इस प्रकार की बेतुकी बातें कर नंदकुमार बघेल माहौल को खराब करने का पूरा-पूरा प्रयास कर रहे हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now