नई दिल्ली. इन दिनों ‘पतली कमरिया मोरी हाय हाय हाय…’ गाने ने इंटरनेट पर धमाल मचाया हुआ है. लोग इस पर खूब रील्स बना रहे हैं. इस गाने पर उत्तर प्रदेश की 4 महिला कांस्टेबल को थिरकना और रील्स बनाना भारी पड़ गया है. इनके रील्स वायरल होने के बाद इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. मामला यूपी के अयोध्या जिले का है. न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी कि महिला पुलिस कांस्टेबलों को यहां राम जन्मभूमि स्थल पर सुरक्षा के तौर पर तैनात किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हुए वीडियो में चारों निलंबित कांस्टेबल वर्दी में नहीं थीं. वायरल वीडियो में 3 महिला कांस्टेबल दिखाई दे रही हैं. जबकि चौथी महिला कांस्टेबल वीडियो बना रही थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि 3 महिला पुलिसकर्मी डांस कर रही
https://रवि तेजा की फिल्म ‘धमाका’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन-कॉमेडी का जबरदस्त तड़का
हैं. डांस कर रही पुलिसकर्मियों के गले में आई कार्ड भी टंगा हुआ है. अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि श्रीराम जन्मभूमि परिसर में स्थित एक स्थान पर ही ये वीडियो बनाया गया है. चारों की तैनाती यहीं की गई थी. महिला पुलिस कांस्टेबलों का ये वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इसकी जानकारी हाल में ही गाजियाबाद से ट्रांसफर होकर अयोध्या पहुंचे एसएसपी मुनिराज को मिली. माना जा रहा है कि इसके बाद यह कार्रवाई की गई है. वहीं SSP मुनिराज ने गुरुवार को अतिरिक्त एसपी (सुरक्षा) पंकज पांडे द्वारा दायर एक जांच रिपोर्ट के आधार पर कांस्टेबल कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह को निलंबित करने का आदेश दिया.
https://इस राज्य के किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान की 13वीं किस्त!









