कांकेर. ASI समेत 4 लोगों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग दंपती की पिटाई कर दी. बुजुर्ग का आरोप है कि आरोपी गले से सोने की चेन भी उतार कर ले गए. बुजुर्ग ने सिटी कोतवाली में मामले की शिकायत की है. बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए ASI को निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार सुंदर असरानी ने बताया कि बुधवार को वे दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे कि सिटी कोतवाली में पदस्थ ASI चेतन साहू समेत शहर के तीन युवक मोंटू खटवानी, अमन खटवानी, पीयूष वलेचा अचानक घर में घुस गए.
https://देश में पहली बार पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की आबादी, प्रजनन दर में भी कमी
चारों ने आते ही गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. इस बीच उनकी पत्नी बीच बचाव करने के लिए आई तो उसे भी पीटा. सुंदर ने बताया कि किस वजह से उनकी पिटाई की गई है इसकी जानकारी नहीं है. उनके सिर, पैर, पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
https://विद्या बालन के सुपरहिट गाने पर ‘बबीता जी’ ने किया जबरदस्त डांस, आपने देखा?
https://सीएम ने पीएम को लिखी चिट्ठी- कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवारों को 4 लाख रुपए दें मुआवजा







