नई दिल्ली. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुम दत्ता सोशल मीडिया खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन कमाल के वीडियो और फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने बादशाह के ‘जुगनू’ पर जबरदस्त डांस मूव्ज दिखाया था और अब एक बार फिर से अपने डांस से सबका दिल जीत रही हैं. इस बार ‘बबीता जी’ के ठुमके ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. दरअसल, ‘बबीता जी’ एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म घनचक्कर के सॉन्ग लेजी लैड सैंया पर डांस करती नजर आ रही हैं.
https://सीएम ने पीएम को लिखी चिट्ठी- कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवारों को 4 लाख रुपए दें मुआवजा
इस दौरान वेस्टर्न आउटफिट में हैं और प्रिंटेड ड्रेस में काफी सुंदर दिख रही हैं, उन्होंने अपने बाल खुले रखे हुए हैं और मिनिमम मेकअप किया है. वीडियो शेयर करते हुए मुनमुन दत्ता ने कैप्शन में लिखा है- इस क्यूट डांस सीक्वेंस को सीखने की कोशिश की. इन क्यूट मूव्स के लिए कोरियोग्राफर को सलाम… हमेशा की तरह मैं ट्रेंड में हमेशा लेट हो जाती हूं.. मुझे लगता है कि मैं सच में ‘लेज़ी’ हूं.
https://कृषि कानूनों की वापसी को कैबिनेट ने दी मंजूरी, गरीबों को मार्च 2022 तक मिलेगा मुफ्त राशन










