महासमुंद. गुरुवार देर रात सड़क हादसे में मां-बेटे सहित 4 लोगों की मौत हो गई. जिस वाहन से बाइक की टक्कर हुई, उसका पता अभी नहीं चल सका है. जानकारी के अनुसार बंसुलाडबरी निवासी बगुली बाई (45) और उसका बेटा प्रेमलाल (18) जिले के ढाक स्थित एक फार्म हाउस में रहकर काम करते थे. बताया जा रहा है कि बगुली बाई के घर में शादी का कार्यक्रम था. इसमें शामिल होने के लिए दोनों को गुरुवार को घर लौटना था. उन्होंने ढाक गांव से अपने रिश्तेदार जामलाल नागवंशी और हुमनलाल को भी साथ ले लिया.
https://अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस : 49 में से 38 दोषियों को फांसी, 11 को उम्रकैद
चारों एक बाइक पर देर रात घर के लिए निकले. झलप-तेन्दूकोना मार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे बाइक जा घुस. बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही चारों उछल कर सड़क पर गिर पड़े. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई. वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने चारों की पहचान होने के बाद शुक्रवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
https://‘बच्चन पांडे’ का ट्रेलर रिलीज, खूंखार अवतार में दिखे अक्षय







