रायपुर. राजधानी में रविवार को दो अलग-अलग हादसों में 4 की मौत हो गई. उरला थाना क्षेत्र में दो बाइक के आपस में टकराने से तीन युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं डीडी नगर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार युवती की एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक उरला इलाके में 2 बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. तीनों युवक बाइक में सवार थे और बीरगांव से उरला की ओर जा रहे थे. वहीं सामने से आ रही मेस्ट्रो में सवार युवक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई.
http://15 सदस्यीय हाथियों का नया दल पहुंचा, पुराने दल ने मचाया उत्पात
जिससे मौके पर ही 3 युवकों की मौत हो गई. वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. उरला पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है. इधर, डीडी नगर थाने के सामने तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को चपेट में ले लिया. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. आसपास के लोगों ने पार्षद के नेतृत्व में डीडी नगर थाने का घेराव कर दिया. लोगों ने भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने की मांग की है.
http://राजकुमार और मौनी ने इस गाने पर किया रोमांटिक डांस, वायरल हुआ VIDEO







