पिथौरा. सांकरा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी अपूर्वा सिंह क्षत्रिय ने बुधवार रात भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब विक्रय करते चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी सांकरा को लगातार यह सूचना मिल रही थी कि सांकरा क्षेत्र में जोंक नदी के आसपास महुआ शराब बनाने वाले सक्रिय हैं. जो अवैध शराब का विक्रय भी कर रहे हैं. उक्त सूचना मिलने के बाद से ही प्रशिक्षु थाना प्रभारी डीएसपी द्वारा मुखबिर लगाकर उक्त सूचना की सच्चाई पता लगाई. तो पता चला कि आरोपी बड़े शातिर हैं. अंजान लोगों को देखने पर पास व महुआ शराब के जरकीन को जोक नदी में रेत को खोदकर गढ्ढों में दबा देते हैं.
http://Samsung Galaxy M31s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
शराब तस्करों की इस चालाकी को समझते हुए प्रशिक्षु डीएसपी ने ऐसे लोगों को चिन्हांकित किया जो इन आरोपियों के महुआ शराब के नियमित ग्राहक हैं और उन लोगों के साथ अपने मुखबिरों एवं थाना स्टाफ़ को सादी वर्दी में उनसे मेल-जोल बढ़ाया. इन पुलिसकर्मियों ने इसके साथ ही महुआ शराब बनाने वाली जगह भी देखकर इसकी जानकारी अपूर्वा सिंह को दी. बाद योजना बनाकर प्रशिक्षु थाना प्रभारी द्वारा दलबल के साथ शराब विक्रय स्थल की घेराबंदी कर ग्राम अंसुला जोंक नदी के किनारे सरार रोड पर छापेमार की. इस कार्रवाई में अलग-अलग दर्जन भर जरकीन में भरे हुए देशी महुआ शराब 355 लीटर कीमती 53,250 रुपए तथा महुआ शराब बनाने का बर्तन गंजी, पाइप सहित आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.
http://एक्टर आशुतोष भाकरे ने की खुदकुशी, कुछ दिनों से थे डिप्रेशन के शिकार
जोंक नदी के किनारे उक्त शराब बनाने के लिए रखे महुआ पास जोंक नदी किनारे ही नष्ट कर दिया गया. अवैध शराब बनाने एवं बेचने के आरोप में सांकरा पुलिस ने अंसुला निवासी नंदकिशोर डड़सेना पिता जनकराम (50), मुकेश बरिहा पिता शोभाराम बरिहा (28), जितेन्द्र नेताम पिता गौरसिंग नेताम (19) एवं उत्तम पटेल पिता रतनलाल पटेल (44) को पकड़कर रिमांड पर भेज दिया. इस कार्रवाई में सांकरा पुलिस स्टाफ भोजराम दीवान, कृष्णा यादव, विजय विकास दिव्य, सूरज निराला, यूचन्द बंस, संजय निषाद, खिलेश्वर बंजारे, नरेंद्र बीसी, चालक कमलनारायण साहू, दिनेश प्रधान का योगदान रहा.







