रायपुर. प्रदेश में सोमवार को 404 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 190, दुर्ग से 59, बिलासपुर से 36, सरगुजा से 20, राजनांदगांव व महासमुंद से 14-14, सुकमा व बलौदाबाजार से 10-10, रायगढ़ व कांकेर से 7-7, जांजगीर-चांपा व दंतेवाड़ा से 5-5, जशपुर, कोरिया से 4-4, बालोद, बेमेतरा व बस्तर से 3-3, कबीरधाम, धमतरी व सूजरपुर से 2-2, मुंगेली, कोण्डागांव, नारायणपुर व बीजापुर से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 363 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 8 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 16025 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 5277 है. वहीं अब तक 10598 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://गलत तरीके से सरकारी राशि का आहरण, दो पंचायत सचिव सेवा से पदच्युत
कोरोना जांच के लिए निजी लैबों को विशेष पैकेज दिए जाने जैसे अफवाहों से सावधान रहें लोग
रायपुर. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अफवाहों और भ्रामक खबरों से सावधान रहने की अपील की है. सोशल मीडिया में निजी लैबों में कोरोना की जांच को लेकर अफवाह प्रसारित की जा रही है कि वहां जांच करा रहे लोगों को कोविड-19 पॉजिटिव नहीं होने के बाद भी जान बूझकर पॉजिटिव पाए जाने की रिपोर्ट दी जा रही है. इसके साथ ही यह अफवाह भी फैलाया जा रहा है कि ज्यादा पैकेज के लालच में लैबों द्वारा इस तरह की गलत रिपोर्ट दी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने इस तरह की खबरों और संदेशों को पूरी तरह आधारहीन बताया है. यह कोरी अफवाह है. विभाग ने लोगों को महामारी जैसी राष्ट्रीय विपत्ति के दौर में अफवाहों और गलत संदेशों से बचने की अपील की है. स्वास्थ्य विभाग व शासन द्वारा दी जाने वाली सूचनाओं और हिदायतों पर ही अमल करने कहा है.
http://प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का 90 साल की उम्र में निधन
Today 32 new #COVID19 cases reported, total number of positive cases today is 404.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/6buIT7kcoS
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 17, 2020
आज कुल 372 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 363 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/Ruxu8FqPFM
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 17, 2020







