रायपुर. लॉक डाउन, क्वॉरंनटाइन उल्लंघन करने एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 33 अपराध दर्ज किए हैं. रायपुर में 1, गरियाबंद में 2, धमतरी में 1, महासमुंद 1, बलौदाबाजार में 3, दुर्ग में 6, बेमेतरा में 1, बालोद में 1, बिलासपुर में 5, मुंगेली में 1, रायगढ़ में 1, जांजगीर-चाम्पा में 1, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1, सरगुजा में 1, कोरिया में 1, सूरजपुर में 2, बस्तर में 1, कोंडागांव में 2, बीजापुर में 1 अपराध दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं.
http://मकान मालिक न मांगें किराया और खाली करने किराएदारों को न करें परेशान
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा अवधि में की तीन माह की वृद्धि
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत सभी संविदा अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवा अवधि वार्षिक कार्य मूल्यांकन की प्रत्याशा में 30 जून 2020 तक बढ़ाई दी है तथा आगामी माह हेतु वार्षिक कार्य मूल्यांकन के आधार पर बढ़ाया जाएगा. मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा इस आशय के आदेश रविवार को जारी कर दिया गया है. आदेश के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में स्वीकृत वार्षिक कार्य योजना अनुसार सभी स्वीकृत कार्यक्रम-गतिविधियों का संचालन स्वीकृति दर अनुसार यथावत क्रियान्वित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है.
http://ट्रक से जा रहा था 52 मजदूरों का दल, बागबाहरा में प्रशासन ने कराया स्वास्थ्य जांच







