रजिंदर खनूजा
पिथौरा. ग्राम कौंसरा स्थित चावड़ा सब्जी फार्म में 18 एकड़ में लगी शिमला मिर्च पककर खराब हो गई. वहीं 15 एकड़ में लगे टमाटर भी खराब होने की कगार पर हैं. सब्जी फॉर्म से जुड़े किसान यादव ने बताया कि ठीक सब्जी तोड़ने के समय कोरोना आ गया जिससे मजदूर नहीं आ पाए. लिहाजा अब खेतों में खड़ी फसल खराब हो गई है. कोरोना वायरस से सरकारी अर्थव्यवस्था के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था का भी भारी नुकसान हो रहा है. पूरे क्षेत्र में सब्जी उत्पादक परेशान हैं. कहीं किसान खुद सब्जी तोड़ कर आसपास के बाजार में ले जाते हैं तो वहां उन्हें दाम नहीं मिलता. वहीं एक साथ तोड़कर बाहर शहर के बाजार में बेचना चाहें तो पहले साधन के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है.
http://सभी सांसदों की सैलरी में 30 फीसदी कटौती, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति भी कम लेंगे वेतन
साधन के पहले सब्जी तुड़वाने के लिए कोरोना संक्रमण के भय से मजदूर ही नहीं आ रहे हैं जिससे अपनी फसलों को नम आंखों से खराब होता देखने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं बचता. नगर से करीब 17 किमी दूर बागबाहरा मार्ग पर अंदर एक ग्राम कौंसरा है. यहां एक किसान अभिषेक चावड़ा ने करीब 33 एकड़ में विगत वर्ष टमाटर की खेती की थी. हाईब्रिड टमाटर बेचकर धान से कहीं अधिक कमाई के कारण इस वर्ष करीब 20 एकड़ में शिमला मिर्च और करीब 13 एकड़ में टमाटर की फसल लगाई थी. इस वर्ष अच्छी बारिश एवं मौसम के कारण फसल समय से तैयार हो चुकी थी. अब फसल तोड़कर उसे दिल्ली एवं नागपुर सहित ओड़िशा के बड़े शहरों में भेजने के लिए तैयारी चल ही रही थी कि अचानक कोरोना वायरस के चलते देश भर में लॉकडाउन हो गया. इस लॉकडाउन में सब्जी तोड़ने वाले पूरे 50 मजदूरों ने काम पर आना बंद कर दिया.
http://एक और कोरोना मरीज हुआ ठीक, सीएम का ट्वीट- देश जीतेगा, कोरोना हारेगा
जिससे उक्त सब्जी फॉर्म से सब्जी निकल नहीं पाई. औसत यहां 50 मजदूर दूसरे गांव से आकर प्रतिदिन कार्य करते थे..अब लॉकडाउन के दौरान कृषि कार्य में छूट के बाद कुछ मजदूर उक्त फॉर्म में आ रहे हैं. मजदूरों ने बताया कि शिमला मिर्च लगभग खराब हो चुकी है. टमाटर की फसल भी करीब 30 फीसदी तक निकल सकती है. सब्जी को शासकीय तौर पर प्रोत्साहित करने का परिणाम क्षेत्र में दिखाई देने लगा था. ग्रामीण अब खरीफ में धान की फसल के बाद सब्जी की खेती करने में रुचि दिखाने लगे थे पर इस वर्ष कोरोना संकट ने किसानों को खासा नुकसान पहुंचाया है. अच्छी बात यह है कि किसान इस महामारी के चलते हुए नुकसान के बाद भी सब्जी की खेती पुनः करने के लिए तत्पर दिखाई देते है.
दवाईयों की होम डिलीवरी के लिए सभी 28 जिलों के मेडिकल स्टोर्स की सूची जारी https://t.co/IavlQt0LK6 pic.twitter.com/kEykRmyoqc
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 6, 2020







