रायपुर. प्रदेश में रविवार को 32 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें 16 जशपुर, 12 महासमुंद, 2 कोरबा जिले हैं और SRL(pvt) लैब से 2 धनात्मक प्रकरणों की रायपुर व बिलासपुर से पहचान की गई है. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 376 हो गई है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 479 हो गई है. इनमें 102 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. वहीं अब तक 1 मरीज की कोरोना से मौत हुई है. बता दें कि महासमुंद जिले से मिले 12 संक्रमितों में बसना विकासखंड के ग्राम संतपाली और बरितयाभाटा से 1-1, सरायपाली के तोषगांव से 3, बागबाहरा के मुड़पार से 4 और भदरसी से 1, नगर पालिका बागबाहरा से 1, महासमुंद नगर पालिका परिषद से 1 हैं.
http://Samsung Galaxy M31 का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत
कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 4 को प्रदर्शन
महासमुंद. अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 4 जून को राष्ट्रीय विरोध दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. महासंघ ने सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे जिला मुख्यालय में दोपहर भोजन अवकाश के समय प्रदर्शन में भाग लें. छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी ने बताया कि छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी महासंघ, संबद्ध अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ द्वारा डीए पर लगाई रोक के ऑर्डर को वापस लेने, वेतन, भत्ते काटने व अर्जित अवकाश के नकदीकरण पर रोक बंद करने, सरकारी विभागों में भर्ती पर अघोषित प्रतिबंध हटाने, सभी अप्रिय श्रम कानून संशोधनों को रद्द करने बिजली और रणनीतिक महत्वपूर्ण क्षेत्रों सहित पीएसयू के निजीकरण पर रोक लगाने, आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 8380 नए केस, 193 की मौत
अभी अभी 32 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई ,जिला जशपुर से 16, महासमुंद से 12 व कोरबा से 2 , वहीं SRL(pvt) लैब से 2 धनात्मक प्रकरणों की रायपुर व बिलासपुर से पहचान की गई । #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 31, 2020







