আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में मिले 314 नए कोरोना मरीज, अब 2914 एक्टिव केस

Published on: July 29, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में बुधवार को 314 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला रायपुर से 135, राजनांदगांव से 79, दुर्ग से 22, बलौदाबाजार से 18, बिलासपुर से 15, सूरजपुर से 9, जांजगीर-चांपा से 7, कोण्डागांव, महासमुंद, कोरबा व सरगुजा से 4-4, गरियाबंद, रायगढ़ व बस्तर से 3-3, धमतरी से 2, कबीरधाम व बलरामपुर से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 197 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 4 की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 8600 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2914 है. वहीं 5636 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://अनलॉक-3 की गाइडलाइंस जारी, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

लॉकडाउन के दौरान चालू रहेंगी कोरियर सर्विसेस

कोरबा. कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोरबा जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रो में 6 अगस्त मध्यरात्रि तक लॉकडाउन लागू किया गया है. इस दौरान निर्धारित समयावधि में ही आवश्यक सेवाओ को संचालित करने की अनुमति दी गई है. रक्षाबंधन के महत्वपूर्ण त्यौहार को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के प्रतिबंधो से कोरियर सर्विसेस को भी छूट दे दी गई है. कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्रीमती किरण कौशल ने इस संबंध में कलेक्टोरेट से आदेश भी जारी कर दिया है. कोरियर सर्विस देने वाली संस्थाओ को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपनी सेवाएं संचालित करनी होंगी.

http://नई शिक्षा नीति को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, HRD का बदला नाम

नगरीय निकायों में कार्यरत् शिक्षकों का जुलाई माह का वेतन जारी

रायपुर. नगरीय निकायों क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत् शिक्षकों का माह जुलाई का वेतन जारी कर दिया गया है. नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का पत्र सभी संबंधित बैंकों को प्रेषित कर दिया है. पत्र के अनुसार 28 जुलाई को 6 करोड़ 92 लाख 64 हजार 183 रुपए का आबंटन जारी कर विभाग द्वारा बैंकों को संबंधित निकायों के खाते में राशि हस्तांतरण के बाद अवगत कराने को भी कहा गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now