रायपुर. प्रदेश में कोरोना के 31 और नए मरीज मिले हैं. आज 11 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला कांकेर से 5, बेमेतरा-कोरिया से 3-3 हैं. वही रविवार देर रात 20 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला बलौदाबाजार से 7, रायपुर से 5, कोरबा से 3, कोरिया-जांजगीर से 2-2, बिलासपुर से 1 हैं. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 834 हो गई है. प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 1104 हो गया है. इनमें 266 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि कोरोना से 4 की मौत हुई है.
http://सीएम केजरीवाल की तबीयत खराब, होगा कोरोना टेस्ट
आयुक्त कार्यालय के अनुपयोगी सामाग्री की नीलामी 12 जून को
जगदलपुर. कार्यालय आयुक्त बस्तर संभाग जगदलपुर में अनुपयोगी सामाग्री का विक्रय 12 जून को किया जाएगा. डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार ने बताया कि आयुक्त कार्यालय ने अनुपयोगी सामान जैसे टायर, सायकल, स्टील टेबल, लकड़ी कुर्सी, स्टील केन कुर्सी, रिवालविंग चेयर स्टील कुर्सी, राउडिंग चेयर, प्लास्टिक सामान एवं स्टील आयटम को खुली बोली तथा शासन द्वारा निर्धारित दर पर विक्रय किया जाना है. इस हेतु इच्छुक व्यक्ति 12 जून 2020 को प्रातः 11 बजे कार्यालय परिसर में उपस्थित होकर के समक्ष नीलामी बोली लगा सकते हैं अथवा शासन द्वारा निर्धारित दर पर क्रय कर सकता है.
http://परेश जी… स्वामीनाथन कमेटी के प्रस्ताव को अमल में लाने भाजपा पर क्यों नहीं बनाते दबाव : सांखला
मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर की पुण्यतिथि पर किया नमन
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर की आज पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए अभिनय कला के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया. श्री बघेल ने उनके योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि हबीब तनवीर जी छत्तीसगढ़ का गौरव थे. उन्होंने इस अंचल की कला को अंतर्राष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया. उनकी अनुपस्थिति में भी हम प्रेरणा पाते हैं.







