আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

3 साल की बच्ची ने गाया ‘दिल है छोटा सा’, VIDEO देख आप भी करेंगे तारीफ

Published on: February 10, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. इंटरनेट पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तीन साल की बच्ची अपने पिता के साथ ‘रोजा’ फिल्म का गाना ‘दिल है छोटा सा’ गा रही है. इस वीडियो में मौजूद बच्ची का नाम वेदा है, जो स्टेज पर अपने पिता के साथ गाना गाती दिखाई दे रही है. लोगों को यह वीडियो बहुत भा रहा है. वीडियो को बच्ची की मां ने ट्विटर पर साझा किया है. इसके कैप्शन में लिखा है, “मेरी 3 साल से थोड़ी बड़ बेटी अपने पिता के साथ मिलकर पहली बार परफॉर्म कर रही है. कृपया इसे आशीर्वाद दें. #दिलहैछोटासा.”

http://प्रमोशन में आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं, राज्य सरकार इसके लिए बाध्य नहीं : सुप्रीम कोर्ट

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची के पिता स्टेज पर गाना गा रहे हैं, तभी उनकी छोटी बेटी बीच में रोकते हुए कहती है कि वह भी गाना गाएगी. इसके बाद बच्ची के पिता लोगों से कहते हैं कि बच्ची भी गाना गाना चाहती है और संगीतकारों से गाना फिर से शुरू करने के लिए कहते हैं. लोग वीडियो की काफी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सुबह की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी.” अन्य ने लिखा, “पूरा वीडियो देखें. वह बीच-बीच में शरारत कर रही है, लेकिन पूरा ध्यान गाने पर केंद्रित है जो कि काफी अच्छा संकेत है.”

http://इंडियन क्रिकेटर के साथ शादी करने वाली हैं अनुष्का शेट्टी!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now