सरायपाली. ट्रैक्टर खरीदने के लिए पत्नी के मायके से 3 लाख रुपए की मांग करने वाले युवक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का अपराध दर्ज किया गया है. परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच सुलह कराने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों पक्षों से सहमति नहीं मिली और मामला थाने तक जा पहुंचा. पत्नी की शिकायत पर सरायपाली पुलिस ने अपराध दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक बलौदा चौकी अंतर्गत ग्राम केसराटाल की गीतांजलि प्रधान (27) के अनुसार उनका विवाह केसराटाल निवासी पुस्तम प्रधान पिता क्षीरसागर के साथ फरवरी 2018 में हुआ था.
http://INDvsSA : दक्षिण अफ्रीका 275 पर ऑलआउट, भारत को 326 रनों की बढ़त
साल भर बाद महिला के पति ट्रैक्टर खरीदने के लिए 3 लाख रुपए मांग करने लगा. इस बात पर सामाजिक बैठक भी हुई. जिसमें पुस्तम ने गीतांजलि को तंग नहीं करने हामी भरी. लेकिन कुछ दिन बाद पुस्तम दहेज की मांग करते हुए गीतांजलि को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने लगा. जिसके बाद परिवार परामर्श केंद्र में इन दंपति को समझाने का प्रयास किया गया. परंतु वहां बात नहीं बनी. बहरहाल, पुलिस ने गीतांजलि की शिकायत पर पुस्तम के खिलाफ धारा 498 ए के तहत अपराध दर्ज किया है.
http://तीन घरों से लाखों की सागौन चिरान और चीतल सींग बरामद







