আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कैश फॉर टिकट मामले में आप विधायक के PA समेत 3 गिरफ्तार

Published on: November 16, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच ने ‘कैश फॉर टिकट’ मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साले समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसीबी ने विधायक के PA विशाल पांडेय उर्फ शिव शंकर पांडेय, साले ओम सिंह और प्रिंस रघुवंशी को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कमला नगर के वॉर्ड-69 में आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता शोभा खारी ने पार्टी से टिकट की मांग की थी, और आरोप है कि विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने टिकट दिलवाने के बदले 90 लाख रुपए मांगे थे. शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 35 लाख रुपए अखिलेश पति त्रिपाठी और 20 लाख रुपए वजीरपुर के विधायक राजेश गुप्ता को घूस के तौर पर दी थी.

https://Bajaj Pulsar 125 Carbon Fibre Edition लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

उन्होंने कहा कि बाकी के 35 लाख रुपए लिस्ट में नाम आने के बाद देने थे. शोभा खारी ने कहा कि लिस्ट में नाम नहीं आया तो उन्होंने इस बात की शिकायत विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के साले ओम सिंह से की गई तो उसने पैसे वापस करने की बात कही. शिकायतकर्ता ने बाद में इसकी शिकायत ACB से की और सबूत के तौर पर रिश्वत देने के समय का रिकॉर्डेड वीडियो भी एजेंसी को मुहैया करवाया. शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया और 15-16 नवंबर की रात को जब ओम सिंह अपने साथी शिवशंकर पांडे और प्रिंस रघुवंशी के साथ घूस के 33 लाख रुपए लेकर शिकायतकर्ता के घर पहुंचा, उसी समय ACB ने एक स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में तीनों को कैश के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

https://IPL टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, जानिए किस टीम ने किसे किया रिलीज

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now