महासमुंद. पुलिस ने 14 चक्का ट्रक व एल्युमिनियम सिल्ली चोरी के आरोप में नाबालिग सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. पत्रकारवार्ता में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत 10 दिसंबर को रायपुर निवासी सुरेन्द्र अग्रवाल ने थाना बसना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20.11.2021 को उसकी कंपनी का एक ट्रक क्रं KA 16 C 6936 में झारसुगुड़ा वेदांता कंपनी से एल्युमिनीयम लोड कर बैंगलोर के लिए रवाना हुआ था. दिनांक 21.11.2021 को लगभग 12 बजे उक्त ट्रक में लगे जीपीएस का लोकेशन महालक्ष्मी राईस मिल बसना के पास आखिरी बार बताया उसके बाद से जीपीएस बंद बता रहा था.
https://महिला ने दो सिर वाली बच्ची को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान
उक्त ट्रक में एल्युमिनियम की सिल्ली 1320 नग वजन 30.129 टन कीमती 64 लाख 28 हजार 909 रुपए था. जब ट्रक में लोड किए माल एवं ट्रक निर्धारित स्थान बैगलोर नहीं पहुंचा तब ट्रांसपोर्टर को यकीन हो गया कि उसका ट्रक माल सहित चोरी हो गया है. जिस पर उक्त ट्रांसपोटर के द्वारा रिपोर्ट करने पर थाना बसना में धारा 407, 419, 467, 468, 379 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया. विवेचना के बाद पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को पकड़ने एक टीम बनाकर पुणे भेजा. जहाँ से आरोपी परमेश्वर उर्फ परसराम सोनकांबले (24) निवासी मुखेड़ जिला नांदेड़ महाराष्ट्र, एक अपचारी बालक एवं अमोल गेडरे (24) पीपल खुंटे थाना वडगांव जिला पुणे को गिरफ्तार कर बसना थाना लाया गया.
परमेश्वर ने पुलिस को बताया कि उसने ट्रक चोरी की प्लानिंग पहले से ही कर ली थी. इसलिए ही वह सुरेंद्र अग्रवाल की कंपनी में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस के सहारे घुसा था. उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महासमुंद दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु. अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक लेखराम ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, विकास शर्मा, विजय मिश्रा, श्रवण कुमार दास, मिनेश ध्रुव, विरेन्द्र नेताम, त्रिनाथ प्रधान, मुकेश बेहरा, रवि यादव, अजय जांगडे़, शुभम पाण्डेय के द्वारा किया गया.
देसी दादी ने बॉलीवुड गाने पर दिखाए गजब के जलवे, वीडियो जमकर हो रहा वायरल https://t.co/QfWDTVA108
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 17, 2021







