रायपुर. प्रदेश में मंगलवार को 373 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला रायपुर से 156, दुर्ग से 55, बस्तर से 37, बलरामपुर से 26, कोण्डागांव से 25, सूरजपुर से 11, रायगढ़ से 6, राजनांदगांव से 15, महासमुंद से 13, कांकेर से 4, बिलासपुर व कबीरधाम से 7, बलौदाबाजार से 3, जांजगीर-चांपा व कोरिया से 2-2, धमतरी, जशपुर, नारायणपुर व बीजापुर से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 357 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 8 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 10202 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2520 है. वहीं 7613 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के प्रसंग पर रुदालियों की तरह पसरती कांग्रेस
श्रीमती बोधनी साहू का निधन
कसडोल. ग्राम डेराडीह निवासी श्रीमती बोधनी साहू (70) का मंगलवार सुबह 10 बजे निधन हो गया. वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं. श्रीमती साहू सेवानिवृत्त प्रधानपाठक केआर साहू की धर्मपत्नी, रामकुमार साहू और राजूराम साहू की मां थीं. दोपहर गृहग्राम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. ‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ परिवार ने उनके निधन पर गहन शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी है.
http://UPSC में छत्तीसगढ़ से चयनित 6 युवाओं में पिथौरा के योगेश भी शामिल
कृषि सामग्री एमआरपी से अधिक दर पर बिक्री करने पर दुकान सील
महासमुंद. कृषि सेवा केन्द्र ग्राम झलप द्वारा खेती-किसानी की सामग्री रासायनिक खाद, उर्वरक आदि निर्धारित दर (एमआरपी) से अधिक दर पर बेचने पर दुकान को सील किया गया. दुकान से 1,47,532 मूल्य के सामान की जब्ती करके दुकानदार को सुपुर्द किया गया. अनुविभागीय दंडाधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि ग्राम झलप स्थित कृषि सेवा केन्द्र के दुकानदार द्वारा खेती के उपयोग में आने वाली खाद आदि सामग्री निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री करने की शिकायत मिली थी. जिसकी वास्तविक स्थित का पता लगाने के लिए उन्होंने नायब तहसीलदार सूरज बंछोर को ज़िम्मेदारी दी गई. नायब तहसीलदार बंछोर ने प्रकरण पर तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने एक किसान को खाद लेने भेजा जिसे निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर खाद की बोरी (कट्टा) दिया गया. यानि शिकायत सही पाए जाने पर दुकान को सील किया गया है. नायब तहसीलदार बंछोर के साथ तीन पटवारी और कोटवार भी साथ थे.
93 new #COVID19 cases reported, total number of positive cases today is 373.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/1pY6grjtJX
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 4, 2020
Today 280 new COVID-19 cases and 8 death's in the last 24 hours, till now total active cases are 2,427 and total deaths are 69.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/prBhMW4xOC
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 4, 2020







