আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

यात्री किराया में 40% की बढ़ोतरी की मांग पर 25% बढ़ोतरी की सहमति

Published on: August 29, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रविवार शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और वर्तमान में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर यात्री किराए में 40 प्रतिशत वृद्धि की मांग की. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चर्चा उपरान्त इसमें 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की सहमति दी. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा 16 जुलाई 2018 से ‘प्रक्रम यात्री वाहनों’ (नगर वाहनों को छोड़कर) के यात्री किराए की दर में वृद्धि की गई थी. उस समय वर्ष 2018 में डीजल का मूल्य प्रति लीटर 69.20 रुपए था. तत्पश्चात् 1 मई 2021 की स्थिति में डीजल का मूल्य 89.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है. मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा इसे ध्यान में रखते हुए उनकी मांग पर विचार उपरान्त राज्य में यात्री किराया में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए सहमति दी.

http://सीएम भूपेश का बड़ा ऐलान, सूखा प्रभावित किसानों को सरकार देगी प्रति एकड़ 9000 रुपए की मदद

मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान संरक्षक छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा सभापति नगरपालिक निगम रायपुर प्रमोद दुबे सहित बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने यात्री किराया में बढ़ोतरी की मांग करते हुए अवगत कराया कि वर्तमान में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और अन्य उपकरणों की कीमत में वृद्धि के कारण राज्य में बस संचालकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. अतएव यात्री किराया में बढ़ोत्तरी किया जाना न्यायसंगत होगा ताकि राज्य में आम जनता की सुविधा के लिए सभी बसों का सुव्यवस्थित रूप से संचालन हो सके. राज्य में यात्री किराया में बढ़ोतरी किए जाने की सहमति पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया गया.

http://eBikeGo Rugged Electric Scooter भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में चलता है 160 किमी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now