আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24248 नए मामले, 425 की मौत

Published on: July 6, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 24248 नए मामले सामने आए हैं और 425 लोगों की मौत हुई है. देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6,97,413 पहुंच गई है. इनमें 2,53,287 सक्रिय मामले हैं जबकि 4,24,433 मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना वायरस की वजह से अब तक देश में 19,693 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हो गया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक देश में पांच जुलाई तक 99,69,662 सैंपल की जांच की जा चुकी है. इनमें से रविवार को 1,80,596 टेस्ट किए गए.

http://राजनीति में बंद हो वंशवाद और ‘अनुकंपा नियुक्ति’ : नरेंद्र

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 2 लाख 53 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 86 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर उत्तर प्रदेश है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. बता दें कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा संक्रमित केस के मामले में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. रूस को पीछे छोड़ भारत कोरोना संक्रमितों की संख्या में तीसरे पायदान पर आ गया. पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर ब्राजील है.

http://माइकल हसी ने चुनी ऑल-टाइम IPL XI, धोनी को दी ये खास जिम्मेदारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now