আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 24 और नए मरीज, अब 110 एक्टिव केस

Published on: May 22, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में कोरोना के 24 और नए मरीज मिले हैं. इनमें 5 कवर्धा, 4 बालोद, 6 बलौदाबाजार, 1 कांकेर, 3 गरियाबंद, 2 राजनांदगांव, 1 जांजगीर, 1 बिलासपुर, 1 बलरामपुर जिले से हैं. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. इससे पहले आज ही 16 नए मरीज की पुष्टि हुई थी. इनमें 12 कोरबा, 3 कांकेर और 1 बेमेतरा जिले से हैं. इस तरह आज शुक्रवार को 40 नए मरीज मिले हैं. वहीं जांजगीर जिले के 3 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. इस तरह प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 110 हो गई है. बता दें कि अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है. इनमें आज 3 डिस्चार्ज हुए लोगों को मिलाकर 62 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.

http://पिता को गुरुग्राम से साइकिल पर बिठाकर दरभंगा पहुंचीं 15 साल की बेटी, सीएफआई लेगा ट्रायल

विवाह और अंतिम संस्कार की अनुमति के लिए तहसीलदार अधिकृत

रायपुर. कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने लॉकडाउन अवधि में रायपुर जिला के अंतर्गत संबंधित तहसीलदार को उनके क्षेत्र के लिए संबंधित व्यक्तियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने पर विवाह हेतु नियमानुसार अनुमति प्रदान करने हेतु अधिकृत किया है. इसके अनुसार रायपुर तहसील के लिए अमित कुमार बेक, तिल्दा तहसील के लिए राकेश ध्रुव, आरंग तहसील के लिए नरेंद्र कुमार बंजारा और अभनपुर तहसील के लिए शशीकांत कुर्रे को अधिकृत किया गया है. उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि विवाह हेतु फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक समय में अधिकतम 10 व्यक्तियों को उपस्थित रहने की अनुमति प्रदान की जा सकती है. इसी तरह संबंधित तहसीलदार फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए एक समय में अधिकतम 20 व्यक्तियों को उपस्थित रहने की शर्त के साथ अंतिम संस्कार हेतु भी अनुमति प्रदान कर सकते हैं.

http://राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के आय में होगी वृद्धि : विधायक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now