नई दिल्ली. बारातियों से भरी एक बस नदी में गिर गई जिससे 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है. जानकारी के मुताबिक बस बुधवार को कोटा से सवाईमाधोपुर करीब 30 बारातियों को लेकर जा रही थी. रास्ते में बूंदी जिले के लखेरी में पापड़ी गांव के पास एक पुल पर सुबह करीब 10 बजे बस चालक का नियंत्रण खो गया और बस मेज नदी में जा गिरी. घटना के बारे में पता चलते ही स्थानीय लोग मदद को दौड़े और लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे.
http://पति से विवाद के बाद महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान
इसके बाद सीनियर पुलिस अधिकारी और राहत एवं बचावकर्मी भी मौके पर पहुंचे. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 24 लोगों की जान हादसे में चली गई है. लखेरी के सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया. मरने वालों में 10 महिलाओं और 4 बच्चे शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पांच गंभीर रूप से घायलों को कोटा के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है.
http://जान जोखिम में डालकर बच्चों के साथ जा रहे थे इसलिए रोका, जबरदस्ती नहीं की : एसपी
Rajasthan: 24 people dead, 5 people injured after a bus fell into a river in Bundi today. https://t.co/wipW2lGbdr
— ANI (@ANI) February 26, 2020









