रायपुर. प्रदेश में शुक्रवार को 336 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 184, कोंडागांव से 23, दुर्ग से 19, राजनांदगांव से 31, महासमुंद से 9, कोरबा से 6, बलरामपुर, बस्तर व बलौदाबाजार से 4-4, बिलासपुर से 7, बालोद, कोरिया, जांजगीर से 2-2, दंतेवाड़ा, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, गरियाबंद, कांकेर और अन्य राज्य से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 309 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 3 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 9192 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2908 है. वहीं 6230 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://8 वर्षों में 60 हजार और लॉकडाउन में 700 मरीजों को किया रक्तदान
कल भी निर्धारित समय के लिए दुकानें खुली रखने की मिली छूट
महासमुंद. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्तिकेया गोयल ने कहा है कि फेस मॉस्क के उपयोग तथा सोशल, फिजिकल डिस्टेंसिंग रखने के संबंध में समय-समय पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने की शर्त पर, खाद्य पदार्थ एवं किराने का सामान को चूल्हा, थोक में विक्रय करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं को, दिनांक 30 एवं 31 जुलाई (2 दिवस) हेतु विक्रय/वितरण/भंडारण/परिवहन संबंधी गतिविधियां करने की अनुमति प्रातः 6 बजे से प्रातः 11:30 बजे तक दी गई थी. जिसे 1 अगस्त, 2020 (एक दिवस) प्रातः 6 बजे से प्रातः 10 बजे तक बढ़ाई गई है. जिससे किराने की दुकानों के माध्यम से राखी, सेवई एवं त्यौहार में उपयोग आने वाले अन्य सामग्री का विक्रय किया जा सकता है. इस कंडिका की विशेष छूट केवल उल्लेखित तिथि के लिए एवं निर्धारित समयावधि के लिए ही होगी.
http://सुशांत सिंह राजपूत मामले में ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस
#COVID19 UPDATE#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/vdqyD1fbqK
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 31, 2020
आज कुल 230 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 309 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 9086 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2803 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/TB9n94j7Ts— Health Department CG (@HealthCgGov) July 31, 2020







