रायपुर. प्रदेश में गुरूवार को 2227 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 1345 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया जबकि इलाज के दौरान 16 की मौत हो गई. इसके बाद प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 55680 हो गई है. जिनमें से 29332 सक्रिय मामले हैं. वहीं 25855 स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं और अब तक 493 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें
जिला रायपुर से 672, राजनांदगांव से 207, दुर्ग से 190, बिलासपुर से 130, जांजगीर-चांपा से 129, रायगढ़ से 114, महासमुंद से 75, दंतेवाड़ा से 68, सूरजपुर से 52, कोरिया से 48, सुकमा से 46, कबीरधाम से 42, बलरामपुर व कोण्डागांव से 40-40, बालोद से 39, सरगुजा से 38, धमतरी से 37, बलौदाबाजार से 36, कोरबा से 34, बेमेतरा से 30, बस्तर से 29, मुंगेली व बीजापुर से 28-28, नारायणपुर से 22, गरियाबंद व कांकेर से 18-18, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही व जशपुर से 8-8, अन्य राज्य से 1 हैं.
http://पेड़ से टकराई कार, दो की मौत, तीन घायल
मुख्यमंत्री ने किया ‘गौरवशाली मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़’ स्मारिका का विमोचन
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां अपने निवास कार्यालय में समाचार चैनल जी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित स्मारिका ‘गौरवशाली मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़’ का विमोचन किया. चैनल के ब्यूरो चीफ देवेश तिवारी ने मुख्यमंत्री को बताया की स्मारिका में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक धरोहरों पर आधारित ज्ञानवर्धक एवं रुचिकर लेखों का संकलन किया गया है. पाठक स्मारिका के माध्यम से दोनों राज्यों के गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति से परिचित हो सकेंगे. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ को स्मारिका के प्रकाशन पर बधाई और शुभकामनाएं दी.
http://VIDEO : रोहित ने जड़ा ऐसा छक्का, स्टेडियम के बाहर चलती बस पर गिरी गेंद
आज कुल 2,227 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 29,332 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/0X82YREF7u
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 10, 2020







