रायपुर. राज्य सरकार ने सोमवार को 22 आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी को स्कूल शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा मंडल के चेयरमेन से मुक्त करते हुए सरकार ने उन्हें आबकारी और वाणिज्य कर की जिम्मेदारी सौंपी है. उनकी अन्य जिम्मेदारियां यथावत रहेंगी. वहीं आलोक शुक्ला को सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है. इसके साथ-साथ वे माशिमं और व्यापम के चेयरमेन भी होंगे. सिद्धार्थ कोमल परदेसी को संस्कृति विभाग से हटाकर पीडब्यूडी का सचिव बनाया गया है. इसके साथ वह सड़क विकास निगम के एमडी भी होंगे. उनकी जगह आईएएस अन्बलगन पी को संस्कृति विभाग का सचिव बनाया गया है. देखिए पूरी सूची-
http://रॉयल एनफील्ड Himalayan BS6 इंजन के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

http://त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन : प्रशिक्षण में अनुपस्थित 10 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस
मुख्यमंत्री बघेल ने शमशेर सिंह के निधन पर प्रकट किया दुख
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरियाणा के पूर्व मंत्री शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने रणदीप सुरजेवाला के पितृ शोक के इस दुःखद समय में अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है.







