नई दिल्ली. मुंबई में भारतीय नौसेना के 21 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि नौसेना में 25 से अधिक कर्मियों के कोरोना टेस्ट हो चुके हैं और इनमें से 21 पॉजिटिव बताए जा रहे हैं. आईएनएस आंग्रे, मुंबई में 21 पॉजिटिव केस पाए गए हैं. इन सभी संक्रमितों को इलाज के लिए मुंबई के कोलाबा में स्थित नेवी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि आईएनएस आंग्रे, मुंबई परिसर में एक नाविक से बाकी लोगों में इसका संक्रमण फैला है. यह नाविक 7 अप्रैल को हुई जांच में पॉजिटिव पाया गया था.
http://बिना राशनकार्ड वालों को लॉकडाउन के दौरान राशन सामग्री देने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
आईएनएस आंग्रे, मुंबई परिसर में लोगों को क्वॉरंटीन कर दिया गया है. साथ ही संक्रमण और न फैले इसके लिए सभी कदम उठाए गए हैं. नौसेना ने बयान में कहा कि मुंबई में नौसेना परिसर के अंदर 21 सेवारत कर्मियों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसमें मुंबई के तट पर खड़े आईएनएस आंगरे के 20 नाविक शामिल हैं. इनमें से बहुत से स्पर्शोंन्मुख हैं और ये 7 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिले नाविक से संक्रमित हुए हैं.
http://कोरोना संक्रमित एक और मरीज हुआ स्वस्थ, 12 का एम्स में इलाज जारी
21 serving personnel tested positive for #COVID19 within naval premises at Mumbai. This number includes 20 sailors of INS Angre, a shore establishment at Mumbai. Most of these are asymptomatic & have been traced to a single sailor who was tested positive on 7th April: Indian Navy pic.twitter.com/msYJ0zp5Rv
— ANI (@ANI) April 18, 2020









