আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ 2023 Hyundai Creta लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: February 2, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपने एसयूवी लाइनअप को अपडेट करते हुए नई Hyundai Creta को बाजार में लॉन्च किया है. इस एसयूवी में कंपनी ने कुछ नए सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है, जिससे ये पहले से और भी ज्यादा सुरक्षा प्रदान करेगी. नए अपडेट के साथ ही ये एसयूवी अब पहले से और भी महंगी हो गई है. इसके एंट्री लेवल वेरिएंट की कीमत 10.84 लाख रुपए और टॉप मॉडल की कीमत 19.13 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तय की गई है. हुंडई Creta में कंपनी ने केवल कुछ नए फीचर्स को शामिल किया है, इसके अलावा इस एसयूवी में अन्य किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है.

https://Selfiee का सॉन्ग ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ रिलीज, फैंस को याद आए पुराने दिन

ये पांच सीटर एसयूवी पहले की ही तरह 1.5-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन (115 की पावर और 144 Nm का टॉर्क), 1.5-लीटर नेचुरल एस्पायर्ड चार-सिलेंडर डीजल (115 की पावर और 250 Nm का टॉर्क) और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (140 की पावर और 242 Nm का टॉर्क) विकल्प के साथ आती है. इसमें 6 एयरबैग (चालक, यात्री, साइड और पर्दा), इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC), रियर डिस्क ब्रेक, सीटबेल्ट हाइट एड्जेस्टमेंट, ISOFIX चाइल्ड एंकर फीचर्स जोड़े गए हैं.

https://हनुमा विहारी ने टूटे हाथ से फिर की बैटिंग, बेखौफ चौके जड़ते दिखे

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now