नई दिल्ली. कावासाकी ने 2022 Vulcan S को भारत में लॉन्च किया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रखी है. मॉडल इयर अपडेट के साथ, Kawasaki Vulcan S क्रूजर को एक नए कलर स्कीम मेटैलिक मैट ग्रेफेनस्टील ग्रे कलर के साथ पेश किया गया है. इसके अलावा इसमें रेडिएटर गार्ड, टैंक और व्हील्स पर ब्लू ग्रेडिएंट्स भी मिलते हैं. इस पेंट स्कीम के साथ पेश किए गए फ्यूल टैंक पर एक बोल्ड ‘S’ लोगो दिया गया है. नए पेंट ऑप्शन अपग्रेड के लिए अलावा कंपनी ने बाइक को कोई अन्य बदलाव नहीं किया है. इस मोटरसाइकिल में एक 649 cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 7,500 rpm पर 59.94 bhp का पावर और 6,600 rpm पर 62.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.
http://पीएम मोदी ने किया 100 लाख करोड़ की गति शक्ति योजना का ऐलान, युवाओं को मिलेगा रोजगार
इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. यह इंजन बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है. मोटरसाइकिल में हैलोजन हेडलाइट, 18-इंच फ्रंट/17-इंच रियर व्हील्स, गियर पोजीशन इंडिकेटर के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, 14-लीटर फ्यूल टैंक और अंडर-इंजन एग्जॉस्ट कैनिस्टर सहित पहले से मिलने वाले सभी फीचर्स को शामिल किया गया है. एक आरामदायक सफर के लिए मोटरसाइकिल में 41 mm के टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं, जिनका फ्रंट व्हील ट्रैवल 130 mm का है. वहीं, बाइक के रियर में 80mm रियर व्हील ट्रैवेल के साथ ऑफसेट लेडाउन मोनो-शॉक दिया गया है. सुरक्षा के लिहाज से 2022 वल्कन एस मोटरसाइकिल में ABS के साथ 300mm का फ्रंट और 250mm का रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है.
http://स्वतंत्रता दिवस पर 18 नई तहसीलों और 4 नए जिलों की सौगात










