नई दिल्ली. अगर आप भी किसान हैं और आपको ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ के तहत मिलने वाली 8वीं किस्त का इंतजार है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है. सरकार जल्द ही ऐसे किसानों के बैंक खातों में 2000-2000 रुपए जमा कराने वाली है. दरअसल, ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ के तहत मिलने वाली 8वीं किस्त अगले सप्ताह तक किसानों के खाते में आने लगेंगे. हालांकि, इस किस्त को भेजने में पहले ही काफी देर हो चुकी है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब ये किस्त इसी महीने जारी की जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 8वीं किस्त किसानों के खाते में 10 मई तक भेजी जा सकती है. हालांकि, अभी केंद्र सरकार की तरफ इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन कहा ये जा रहा है कि 8वीं किस्त मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में भेज दी जाएगी.
http://नई गाइडलाइन को अपने अनुसार परिभाषित करते हुए खोल दीं दुकानें, टूट पड़ी भीड़
ऐसे चेक करें स्टेटस
सबसे पहले आप https://pmksan.gov.in/ पर जाएं. होम पेज पर जाकर आपको Farmers Corner के ऑप्शन को क्लिक करना है. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर (Farmers Corner) पर क्लिक करें. इसके बाद बेनेफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status) ऑप्शन पर क्लिक करें. जिसके बाद नया पेज खुलेगा. अब अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें. इसके बाद आपको अपने स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.
http://एक्ट्रेस श्रीप्रदा का निधन, कोरोना वायरस से थीं संक्रमित










