আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के 200 पदों पर होगी भर्ती

Published on: December 4, 2021
---Advertisement---

रायपुर. महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) के रिक्त 200 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. विभाग में सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर खुली सीधी भर्ती और परिसीमित सीधी भर्ती द्वारा नियुक्ति की जा रही है. इसके लिए छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं. नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों और दिव्यांगजनों के लिए भी पद आरक्षित है. खुली सीधी भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समतुल्य उपाधि रखने वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. परिसीमित सीधी भर्ती के लिए केवल विभाग में 10 वर्षों से सतत् कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही आवेदन के लिए पात्र होंगी.

https://डॉक्टर ने की पत्नी, बेटा और बेटी की हत्या, लिखा- अब लाशें नहीं गिननी, ओमिक्रॉन सबको मार डालेगा

आवेदन करने की प्रक्रिया 3 दिसम्बर से शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसम्बर 2021 को रात 11.59 बजे तक व्यापमं की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदकों को 50 रुपए शुल्क के साथ 31 दिसम्बर से 2 जनवरी 2022 तक त्रुटि सुधार का समय दिया गया है. परीक्षा 23 जनवरी 2022, रविवार को दो पाली में आयोजित की जाएगी. प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक खुली सीधी भर्ती और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक परिसीमित सीधी भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन होगा. विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in से प्राप्त की जा सकती है.

https://फांसी के फंदे पर लटकी मिली दंपती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now