আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ऑक्सीजन की कमी से जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 मरीजों की मौत

Published on: April 24, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में शुक्रवार रात ऑक्सीजन की कमी से 20 मरीजों की मौत हो गई. हॉस्पिटल में 260 मरीज भर्ती हैं. जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर डीके बलूजा ने दावा किया कि कल शाम ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी के कारण करीब 20 बेहद गंभीर मरीजों की मौत हो गई. दिल्ली के एक और अस्पताल सरोज अस्पताल में भी ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई है. अस्पताल की ओर से कहा गया कि हम ऑक्सीजन की कमी की वजह से नई भर्तियां नहीं कर रहे और हम मरीजों को डिस्चार्ज कर रहे हैं.

http://कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन

दिल्ली के ही सर गंगा राम अस्पताल में भी ऑक्सीजन की भारी किल्लत है. अस्पताल में महज 1 घंटे की ही ऑक्सीजन बची हुई है. इस बीच करीब साढ़े 11 बजे सर गंगा राम अस्पताल में ऑक्सीजन टैंकर पहुंच गया. जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 मरीजों की मौत पर ट्वीट करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बेड नहीं हैं, ऑक्सीजन, दवाइयों और टेस्टिंग की कमी है. इस सब के लिए, बीजेपी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. जब स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को बढ़ाने का समय था तो पीएमओ सेल्फ प्रमोशन टूर पर था. दूसरी लहर के लिए वास्तव में तैयारी करने के लिए एक भी कदम नहीं उठाया गया था.

http://नक्सलियों ने की एसआई की हत्या, 3 दिन पहले किया था अपहरण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now